Introduction to EBCDIC code


EBCDIC (Extended Binary Coded Decimal Interchange Code) एक Character Encoding System है, जिसका उपयोग कंप्यूटर में अक्षरों (Characters), संख्याओं (Numbers) और विशेष चिन्हों (Special Symbols) को बाइनरी रूप में प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। इसे IBM (International Business Machines) द्वारा विकसित किया गया था और मुख्य रूप से IBM Mainframe Computers तथा Midrange Systems में उपयोग किया जाता है।
जैसे ASCII Code कंप्यूटर को अक्षरों को समझने में मदद करता है, उसी प्रकार EBCDIC भी Characters को Binary Code में परिवर्तित करता है ताकि कंप्यूटर उन्हें प्रोसेस कर सके।

EBCDIC क्या है?

EBCDIC एक 8-bit Character Encoding Scheme है। इसका मतलब है कि यह प्रत्येक Character को 8 Bits (1 Byte) में प्रदर्शित करता है। 8-bit का उपयोग होने के कारण EBCDIC कुल: 2⁸ = 256 Characters को प्रदर्शित कर सकता है। इन 256 कोडों में शामिल हैं: Alphabet Characters (A-Z, a-z),Numbers (0-9),Special SymbolsSpecial Symbols,Control Characters

EBCDIC का इतिहास

1960 के दशक में IBM ने अपने कंप्यूटर सिस्टम के लिए EBCDIC विकसित किया। यह पहले से उपयोग किए जा रहे BCD (Binary Coded Decimal) Code का विस्तारित संस्करण था IBM के Mainframe Computers में EBCDIC को मानक Character Encoding के रूप में अपनाया गया आज भी कई बैंकिंग, बीमा और सरकारी संस्थानों के Mainframe Systems में EBCDIC का उपयोग किया जाता है।

EBCDIC Code Table


Character Decimal Value Hexadecimal
A193C1
B194C2
C195C3
D196C4
E197C5
F198C6
G199C7
H200C8
I201C9
J209D1
K210D2
L211D3
M212D4
N213D5
O214D6
P215D7
Q216D8
R217D9
S226E2
T227E3
U228E4
V229E5
W230E6
X231E7
Y232E8
Z233E9


EBCDIC में संख्याएँ (Numbers)


Number EBCDIC Decimal
0240
1241
2242
3243
4244
5245
6246
7247
8248
9249

EBCDIC और ASCII में अंतर


Feature EBCDIC ASCII
Full Form Extended Binary Coded Decimal Interchange Code American Standard Code for Information Interchange
Developed By IBM ANSI
Bit Size 8-bit 7-bit (Standard)
Characters 256 128 (Standard ASCII)
Usage IBM Mainframes Most Modern Computers
Popularity Limited Worldwide

(FAQs) Abcdic Code

Q1. EBCDIC का Full Form क्या है?

Ans.- EBCDIC एक 8-bit Character Encoding System है, जिसका उपयोग कंप्यूटर में अक्षरों, संख्याओं और विशेष चिन्हों को बाइनरी रूप में प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।

Q2. EBCDIC Code क्या है?

Ans.- ASCII का पूरा नाम American Standard Code for Information Interchange है।

Q3. EBCDIC को किसने विकसित किया?

Ans.- EBCDIC को IBM (International Business Machines) ने विकसित किया था।

Q4. EBCDIC कितने बिट का होता है?

Ans.- EBCDIC एक 8-bit Character Encoding Scheme है, जो 256 विभिन्न Characters को प्रदर्शित कर सकती है।

Q5. EBCDIC का उपयोग कहाँ किया जाता है?

Ans.- EBCDIC का उपयोग मुख्य रूप से IBM Mainframe Computers, Banking Systems, Insurance Systems और Government Mainframe Applications में किया जाता है।

Q6. EBCDIC और ASCII में क्या अंतर है?

Ans.- EBCDIC IBM द्वारा विकसित 8-bit Encoding System है, जबकि ASCII ANSI द्वारा विकसित 7-bit Encoding System है। ASCII आधुनिक कंप्यूटरों में अधिक लोकप्रिय है।

Q7. EBCDIC में Character "A" का Decimal Value क्या है?

Ans.- EBCDIC में "A" का Decimal Value 193 और Hexadecimal Value C1 है।

Q8. EBCDIC आज भी क्यों उपयोग किया जाता है?

Ans.- कई बैंकिंग, बीमा और सरकारी संस्थानों के पुराने IBM Mainframe Systems आज भी EBCDIC पर आधारित हैं, इसलिए इसका उपयोग जारी है।