What is Transport Layer? in hindi

ट्रांसपोर्ट लेयर OSI मॉडल की चौथी लेयर होती है। इसका मुख्य कार्य स्रोत (Sender) और गंतव्य (Receiver) के बीच विश्वसनीय (reliable) और सही क्रम (proper sequence) में डेटा का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना है।
यह लेयर एंड-टू-एंड कम्युनिकेशन (End-to-End Communication) प्रदान करती है और एप्लिकेशन लेयर से आने वाले बड़े डेटा को छोटे-छोटे सेगमेंट (Segments) में विभाजित करके नेटवर्क पर भेजती है।

OSI Model Transport Layer Diagram

चित्र: OSI मॉडल में Transport Layer का स्थान और कार्य

ट्रांसपोर्ट लेयर के प्रमुख कार्य (Functions of Transport Layer):

1. Segmentation and Reassembly

बड़ा डेटा छोटे-छोटे सेगमेंट में विभाजित किया जाता है। रिसीवर साइड पर सेगमेंट को सही क्रम में जोड़कर मूल संदेश तैयार किया जाता है


2. End-to-End Communication

यह लेयर दो डिवाइसों के बीच सीधा संवाद स्थापित करती है। यानी प्रेषक (Sender) और प्राप्तकर्ता (Receiver) एप्लिकेशन को जोड़ा जाता है।


3. Flow Control

यदि रिसीवर धीमा है और सेंडर तेज़ी से डेटा भेज रहा है, तो यह लेयर स्पीड नियंत्रित करती है ताकि डेटा लॉस न हो।


4. Error Control

डेटा ट्रांसफर के दौरान यदि कोई त्रुटि (error) होती है तो यह लेयर उसे पहचान कर सही करती है।


5. Connection Establishment and Termination

यह लेयर दो डिवाइसों के बीच कनेक्शन शुरू करती है और कार्य पूरा होने पर उसे बंद करती है। TCP प्रोटोकॉल इसका उदाहरण है।


6. Multiplexing and Demultiplexing

एक ही नेटवर्क पर कई एप्लिकेशन एक साथ डेटा भेज और प्राप्त कर सकें, यह सुनिश्चित करती है। पोर्ट नंबर का उपयोग करके यह काम किया जाता है।

Transport Layer द्वारा उपयोग किए जाने वाले प्रोटोकॉल

2. TCP (Transmission Control Protocol) → विश्वसनीय और कनेक्शन-ओरिएंटेड संचार के लिए।
2. UDP (User Datagram Protocol) → तेज़ लेकिन कनेक्शनलेस संचार के लिए।

(FAQs) about Transport Layer

Q. Transport Layer क्या है?

Ans.- Transport Layer OSI Model की चौथी लेयर है जो Sender और Receiver के बीच विश्वसनीय End-to-End Communication प्रदान करती है।

Q. Transport Layer के मुख्य कार्य क्या हैं?

Ans.- Transport Layer के मुख्य कार्य Segmentation, Reassembly, Flow Control, Error Control, Connection Management तथा Multiplexing और Demultiplexing हैं।

Q. Transport Layer में कौन-कौन से Protocol उपयोग होते हैं?

Ans.- Transport Layer मुख्य रूप से TCP (Transmission Control Protocol) और UDP (User Datagram Protocol) का उपयोग करती है।

Q.TCP और UDP में क्या अंतर है?

Ans.- TCP एक Reliable और Connection-Oriented Protocol है, जबकि UDP Connectionless तथा Fast Data Transmission के लिए उपयोग किया जाता है।

Q.OSI Model में Transport Layer कौन-सी Layer है?

Ans.- Transport Layer OSI Model की चौथी (Layer 4) है।